सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर पर विशेष नजर रखने के दिए निर्देश

_-प्रयागराज से कानपुर जाते समय हाईवे पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत_ 

फतेहपुर(वी.टी)। प्रयागराज से कानपुर जाते समय हाईवे पर समाजवादी पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने जिलाध्यक्ष को SIR (सर्वे, इन्वेस्टिगेशन और रिपोर्ट) प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि फॉर्म 7 पर जिम्मेदारी के साथ डटे रहें उस पर नजर रखें और किसी भी समस्या की शिकायत तुरंत करें।  उन्होंने फॉर्म भरकर उसका विवरण प्रदेश कार्यालय को भेजने का भी निर्देश दिया।  जिलाध्यक्ष ने फॉर्म 7 की हार्ड कॉपी और उसका विवरण प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा।  कोरी समाज के इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष को कबीर एकता महासभा की पुस्तक भेंट की गई। इस मौके पर चौधरी मंज़र यार, वीरेंद्र यादव, नंदकिशोर पाल, हीरालाल साहू,  डॉ. अमित पाल,फूल सिंह मौर्य, नागेंद्र यादव, सुहैल खान हेमू, वीरेंद्र यादव, डॉ. सचान, आनंद गौतम, नीरजपाल, रामचंद्र पाल, इंद्राज पाल, दिलीप पाल, श्रीकांत पाल और दिनेश पाल बौरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

ममेरे भाई की शादी में आए ससुर दामाद की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *