डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समाधान समयबद्ध तरीके से कराया जाए।
डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

More From Author

सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत

तेज आंधी-तूफान का कहर फतेहपुर में नौ की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *