फतेहपुर(वी.टी)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव में एक शिक्षा मित्र और बीएलओ अखिलेश सविता (50) ने प्राथमिक विद्यालय के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अखिलेश सविता शिक्षा मित्र के साथ एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ का कार्य देख रहे थे। परिजन अखिलेश को जीवित होने की आशंका में सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद गांव वालों और परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश को बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं दी जा रही थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा कोतवाली पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि इससे पहले ही परिजन जबरन शव को अस्पताल से उठाकर एक कार में लादकर गांव ले गए। इस दौरान मौके पर करीब आधे घंटे तक हंगामा मचा रहा। मृतक अखिलेश सविता के परिवार में पत्नी मंजू देवी, 20 वर्षीय बेटी दिव्यांशी और एक पुत्र दिव्यांश हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक की बेटी दिव्यांशी की शादी 8 मार्च को होनी थी और अखिलेश लगातार छुट्टी मांग रहे थे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शिक्षा मित्र-बीएलओ ने स्कूल में लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप, बेटी की शादी 8 मार्च को
शिक्षा मित्र-बीएलओ ने स्कूल में लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप, बेटी की शादी 8 मार्च को
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
चाय की दुकान और अखिलेश यादव
Posted by
timesvandana@gmail.com
Posted in
Fatehpur
विनोद श्रीवास्तव प्रकरण सवालों से घिरी जांच टीम
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
भोजन जन सेवा समिति ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई रंगों भरी होली
