शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन हत्याओं के बाद कानून व्यवस्था हुई तार तार

फतेहपुर में तीन हत्याओं से दहला जिला

मां-बेटे और देवर का घर में मिला शव

गला काटकर तीनों की गई हत्या, हत्या से मचा हड़कंप

पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

पड़ोसियों के जरिए घटना की हुई जानकारी

पति बेटी के यहां गया था फतेहपुर शहर

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव की घटना

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में सरेशाम मां बेटे समेत तीन लोगों की धारदार हथियार से गला काटकर की गई निर्मम हत्या से जनपद में सनसनी फैल गई है। लोग कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। लचर कानूत व्यवस्था के चलते अपराधी बेकाबू हो गए हैं और एक के बाद एक हत्या जैसे जघन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इधर दो माह के अंदर ताबड़तोड़ करीब आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं वहीं पुलिस लाचार है।
आज सदर कोतवाली की चौफेरवा गांव निवासी अशोक श्रीवास्तव की 45 वर्ष की पत्नी सुशीला श्रीवास्तव 25 वर्षीय पुत्र कमल एवं 40 वर्षीय देवर सुशील श्रीवास्तव की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह सदर कोतवाल हेमंत मिश्रा पूरी टीम के साथ मौके पहुंचे थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंच साक्ष्य संकलन में जुड़ गई है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मां बेटे की मौके पर मौत हुई है जबकि देवर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

More From Author

क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *