आवास विकास में सीवर लाइन कार्य का शुभारंभ

जलभराव से मुक्ति दिलाने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ, क्षेत्र में खुशी की लहर

फतेहपुर(वी.टी)। शहर के आवास विकास क्षेत्र (वार्ड संख्या-2) स्थित पूर्वी रानी कॉलोनी के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। लगभग चार दशकों से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देते हुए बहुप्रतीक्षित सीवर/जल निकासी परियोजना का विधिवत शुभारंभ आवास विकास सभासद दीपक मौर्य ने किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होते ही स्थानीय नागरिकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान लोग अब राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं। सभासद श्री मौर्य ने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र की मूलभूत समस्या का समाधान करेगी, बल्कि कॉलोनी के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे “डबल इंजन सरकार” की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया। परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश जल निगम के माध्यम से कराया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य ईएमएस लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कार्य में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में शुभ कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर (दिनेश कुमार) की भागीदारी है। साइट इंजीनियर प्रांशु की देखरेख में निर्माण कार्य तेज गति से प्रारंभ हो चुका है। प्रोजेक्ट मैनेजर अभिजीत कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें संध्या त्रिपाठी, आशीष अग्निहोत्री, सभासद विनय तिवारी, विवेक नागर, आनंद मान सिंह ‘अनु’, अरुण तिवारी, विजय कृष्ण त्रिपाठी (लाला त्रिपाठी), उदय सिंह (एडवोकेट) और बृजेश अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सैकड़ों की संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।

More From Author

107 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु, राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारी

भैंस चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई महिलाएं थाने लाई गईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *