फतेहपुर(वीटी)। शहर के जयराम नगर स्थित सांई सिटी इण्टर कालेज / माँ सरस्वती ज्ञान मन्दिर साई विहार में कक्षा-12 के छात्रों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारम्भ डायरेक्टर रेखा सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का टीका लगाकर तथा माला पहनकर सम्मान प्रकट किया। छात्र/छाताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटक आदि प्रस्तुत करके समां बांध दिया। वरिष्ठ गणित शिक्षक फारुख खान द्वारा प्रेरणागीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ने लगन मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्त करेन की प्रेरणा दी। प्रबंधक पवन सिंह नै परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- साईं सिटी इंटर कॉलेज में कक्षा-12 के छात्रों को भावभीनी विदाई, मेधावी छात्र सम्मानित
साईं सिटी इंटर कॉलेज में कक्षा-12 के छात्रों को भावभीनी विदाई, मेधावी छात्र सम्मानित
You May Also Like
More From Author
नव निर्मित प्लेटफार्म व फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण, 17 फरवरी से जनता के लिए होगा चालू
