सवाल तो पूछेंगे?       वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की हत्या का रहस्य आज भी पहेली बना हुआ है!

सवाल तो पूछेंगे❓

👉अधिवक्ता जयराज मानसिंह की हत्या का रहस्य अभी भी अंधेरे में!

✍️ वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की मर्डर मिस्ट्री आज भी पहेली बनी हुई है। वैसे जिस नाम जद मुलजिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसने जो कबूल नामा पत्रकारों के सामने किया यह बात आज भी लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पा रही। पुलिस भी क्या करें FIR में नाम जद हत्या आरोपी को जेल भेज कर अनुसंधान के जरिए आगे तह तक जाने की जरूरत ही नहीं समझ रही ।
फतेहपुर शहर के प्रतिष्ठित परिवार,जमींदार व वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की हत्या 21 जनवरी 2026 को कर दी गई थी।हत्या शाम 5:00 बजे के करीब उनके ही खेतों में गला काटकर की गई। हत्या हाई प्रोफाइल थी इस वजह से पुलिस प्रशासन का तुरंत एक्शन में आना लाजमी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचकर अपने नौकर को ही हत्या का आरोपी बता दिया। परिवार वालों द्वारा नौकर को हत्या का आरोपी बताये जाने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित कर ली। कोतवाली में लाकर उससे पूछताछ की। परिवार वालों द्वारा की गई FIR के आधार पर ही उसे जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा जो गिरफ्तारी की गई और जो कहानी पत्रकार वार्ता में बताई गई वह आज भी लोगों के लिए एक पहेली ही बनी हुई है। तमाम अनसुलझे सवाल लोगों के बीच तैर रहे हैं। जो सवाल लोगों के बीच बने हुए हैं उसमें प्रमुख रूप से यह कहा जा रहा है की हत्या को अंजाम एक व्यक्ति नहीं दे सकता और न ही कोई पुरानी रंजिश है।
जयराज मानसिंह की हत्या को लेकर जो सवाल आज भी लोगों के बीच है क्या उन सवालों का जवाब पुलिस के आला अधिकारियों को नहीं देना चाहिए या फिर विवेचना के जरिए हत्या के कारणों की तह तक नहीं पहुंचना चाहिए।

👉नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब

More From Author

पुलिस अधीक्षक ने सूचना तंत्र कार्यालय का किया उद्घाटन

किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर दिया गया जोर! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *