गैंगरेप मामले पर सियासत तेज, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका

फतेहपुर(वी.टी)। खागा कस्बे में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। एक ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक मदद और कानूनी लड़ाई में साथ देने का भरोसा दे चुका है वहीं आज बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें गेस्ट हाउस पर ही रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के खागा कस्बे में हुए चर्चित गैंगरेप मामले को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए कानूनी लड़ाई में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।वहीं बुधवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में खागा विधायक जहानाबाद विधायक, पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह समेत एक दर्जन से अधिक नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। लेकिन जिला प्रशासन ने सभी को गेस्ट हाउस पर ही रोक दिया और पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेताओं में नाराजगी देखी गई। नेताओं का कहना है कि पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। फिलहाल गैंगरेप की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और मामला अब पूरी तरह सियासी रंग लेता नजर आ रहा है।

More From Author

स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर भाकियू का हल्ला बोल, आंदोलन की चेतावनी

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली तमंचा बराबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *