फतेहपुर(वी.टी)। पुलिसकर्मियों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर इलाके में जिप्सी सवार पुलिसकर्मियों द्वारा बीच सड़क स्कूटी सवार दो युवकों की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी युवकों को सड़क पर रोककर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित युवकों ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुलिसकर्मियों की दबंगई, बीच सड़क युवकों की पिटाई
पुलिसकर्मियों की दबंगई, बीच सड़क युवकों की पिटाई
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
बंदियों के साथ मनाई होली, समिति ने बांटे अबीर-गुलाल व गुझिया
