वृद्ध दिवस पर वयोवृद्ध पेंशनरों को पूर्व न्याय मंत्री ने अंग वस्त्र दे किया सम्मानित

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पेंशनर कक्ष में वयोवृद्ध पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिवसागर साहू, केपी सिंह, मूलचंद द्विवेदी, जेपी सिंह, रसीद अहमद, मूलचंद्र सैनी को मुख्य अतिथि पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्त ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। आयोजक/प्रदेश अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव एवं महामंत्री इ. मोतीलाल द्वारा विशेष प्रशस्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप भदोरिया द्वारा वृद्धो के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। इससे पूर्व भजनों व इस वंदना के साथ दीपचंद गुप्ता व केपी सिंह द्वारा किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पांडे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए किस वृद्धो के लिए विशेष प्रयास बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व न्याय मंत्री ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर रामराज वर्मा, सुभाष मौर्य, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, विमल, राकेश अग्निहोत्री, महेश अग्निहोत्री, दिनेश, दीनानाथ, इंजी. अशोक श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिद्धराज, राम विशाल पटेल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शमीम अहमद, राजेंद्र नारायण सहित बड़ी संख्या में वृद्धिजन मौजूद रहे।

More From Author

बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर अपना दल (एस) ने सौंपा ज्ञापन

वृद्धजन आवास पहुंच जिलाधिकारी ने बांटी खुशियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *