फतेहपुर(वी.टी)।जनपद के मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में बड़ी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना वैकेंसी निकाले डिप्टी सीएम के एक कथित रिश्तेदार को फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति दे दी गई। सूत्रों के अनुसार करीब दो महीने पहले मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति की गई जबकि उस समय किसी प्रकार की वैकेंसी सार्वजनिक रूप से जारी नहीं की गई थी। आरोप है कि नियुक्ति पाने वाला व्यक्ति एक डिप्टी सीएम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हाल ही में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में संबंधित व्यक्ति को औपचारिक रूप से समायोजित करने की तैयारी भी चल रही है ताकि नियुक्ति को नियमों के दायरे में दिखाया जा सके। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले के साथ ही मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तैनाती को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि सेटिंग के जरिए कुछ चिकित्सकों को मनचाही तैनाती दी जा रही है और अनुपस्थित रहने पर भी अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। एक चिकित्सक पर वसूली और फर्जी रिपोर्टिंग के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।सूत्रों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। अब देखना होगा कि क्या शासन स्तर से इस पूरे मामले की जांच कराई जाती है या नहीं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
- Home
- Uncategorized
- मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनदेखी? भर्ती से पहले ही दे दी नौकरी
मेडिकल कॉलेज में नियमों की अनदेखी? भर्ती से पहले ही दे दी नौकरी
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
बाल्टी में डूबने से नोनीहाल बच्चे की मौत
