फतेहपुर।तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 18 वर्षीय युवती की जान सड़क किनारे खड़ी थी अंशिका।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अंशिका विश्वकर्मा पुत्री राम प्रकाश की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि अंशिका अपनी मां अनीता और चचेरे भाई प्रियांशु के साथ सुबह करीब 7:30 बजे दवा कराने के लिए थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव जा रही थी। रास्ते में गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव के पास अंशिका और उसकी मां सड़क किनारे खड़ी थी जबकि प्रियांशु पास ही पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने चला गया। इसी दौरान असोथर रोड की ओर से आ रहे ओवरलोड मोरंग बालू लगे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अंशिका को जोरदार टक्कर मार दी और पलट गया हादसे में अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका अंशिका पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता दिल्ली में कारपेंटर का काम करते हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
