क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं?

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फतेहपुर जनपद कुछ अलग ही नजर आने वाला है। खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी उन चेहरो को चुनाव मैदान में उतारने की कोशिश में है जो लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसी स्थिति में कई संभावित उम्मीदवारों के समीकरण बनते बिगड़ते नजर आ सकते हैं।
फतेहपुर जनपद में कुल 6 विधानसभा सीट हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के चार उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में जीत हासिल की थी वही दो उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा था जबकि 2017 के चुनाव में भाजपा को सभी 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2022 में हारी हुई दो सीटों का दर्द पार्टी अभी तक भूल नहीं पाई है। इसी दर्द को मिटाने को लेकर भाजपा 2027 के होने वाले चुनाव में फतेहपुर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर नया प्रयोग करने का मन बना चुकी है। मध्य प्रदेश की तर्ज पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। इतना ही नहीं कई हारे व जीते उम्मीदवारों के क्षेत्रों में फेर बदल भी कर सकती है।
सूत्रों की माने तो फतेहपुर लोकसभा से दो बार जीत हासिल करने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति के विधानसभा चुनाव लड़ाने पर पार्टी विचार कर सकती है। साध्वी को विधानसभा चुनाव में उतार कर पी डी ए के खिलाफ बीजेपी एक बड़ी चाल चलना चाहती है। यह चाल पिछड़ी जाति के मतदाताओं को साधने की एक कोशिश भी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री का सभी विधानसभाओं में एक के बाद एक आना और कार्यक्रमों में शामिल होना इस बात की पुष्टि करता है कि वो विधानसभा उम्मीदवार हो सकती हैं। चाहे वह जहानाबाद हो या फिर बिन्दकी विधानसभा। किसी एक विधानसभा में किस्मत आजमाना अब दूर की बात नहीं दिखती है। वैसे सूत्रों की माने तो कई उम्मीदवारों की विधानसभा सीटों में फेर बदल हो सकता है।
✍️ नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब

More From Author

सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से ढाई कुंतल पीतल के घंटे चोरी, लोगों में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *