जन-जन को ध्यान में रखकर बजट में सभी के लिए किया गया है प्राविधान!

पटेल नगर चौराहे में भाजपाइयों ने एलसीडी पर  देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण_ 

 _जनपद से होकर निकलेगी दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर_ 

फतेहपुर(वी.टी)। केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा मे केन्द्रीय बजट  प्रस्तुतिकरण के अवसर पर पटेल नगर चौराहे पर एलसीडी के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा गया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि बजट जन जन के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार हुआ है। बजट में कृषि क्षेत्र को ऊंचाई देने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के उत्पादन बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई है। मत्स्य पालन को संवर्धित करने के लिए समितियों खास तौर पर महिला सदस्यों को इस क्षेत्र में बढ़ाने को बजट में मसौदा तैयार किया गया है। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि बजट में बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए  बेहतर चिकित्सा के लिए देश भर में 1लाख 50हजार केयर टेकर की स्थापना करने का प्रावधान किया गया है।शुगर व कैंसर सहित 7 गभ्भीर बीमारियों की दवाएं  सस्ती की गई हैं।अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि जिले के लिए सबसे बड़ा उपहार  मिला है।देश में जो 7 हाईस्पीड रेल कारिडोर प्रस्तावित हैं उनमें से दिल्ली वाराणसी रेल हाई-स्पीड कॉरिडोर सेवा  जिले के पास से ही होकर जायेगी जिसका लाभ जिले को भी मिलना तंय है।सरकार द्वारा छोटे शहरों में बड़े तीर्थस्थानों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए बड़ा बजट दिया गया है। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने कहां  कि किसानों को प्रति दिन की आमदनी देने वाले पशुओं की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने और बड़ी मात्रा में चिकित्सक तैयार हों इसको लेकर  विशेष ध्यान दिया गया है।1 अप्रैल से आयकर दाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नया फार्म तैयार किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि केन्द्रीय बजट जन उपयोगी है सभी क्षेत्रों में देशवासियों के हितों की चिंता की गई है सभी दुर्घटना बीमा राशि को अब पूर्ण रूप से आयकर मुक्त किया गया है, छोटे शहरों को बेहतरीन स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 200करोड का अमृत बांड जारी किये जायेंगे,भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सीधे प्रसारण को लेकर पटेल नगर चौराहे पर पार्टी द्वारा एलईडी लगा कर सजीव प्रसारण देखा गया है इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं दिनेश बाजपेई कार्यक्रम की संयोजक सुशीला मौर्या, सहसंयोजक प्रदीप गर्ग एवं पंकज त्रिवेदी,नीरज सिंह पुष्पराज पटेल,उदय लोधी,अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम , कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ज्योति प्रवीण,पंकज त्रिपाठी,राम प्रकाश गुप्ता,जसवंत गिहार,विजय प्रताप सिंह, सुमित द्विवेदी,शरद श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा, मंजू शुक्ला,ओम मिश्रा,वन्दना द्विवेदी, जयप्रकाश फौजी,दिनेश तिवारी,अक्षय लोधी डा. शिवप्रसाद त्रिपाठी, बच्चा तिवारी,पूनम श्रीवास्तव, ज्ञान पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

चारों तरफ विकास हो,बने सुरक्षित देश। विकसित जनकल्याण का बजट हो गया पेश!

4 अप्रैल को भादवा के शक्ति सेवा भवन में 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ का होगा आयोजन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *