सवाल तो पूछेंगे❓
👉राम के नाम पर चलने वाली सरकार में जनपद क्या अब राम भरोसे है!!
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई जयराज मानसिंह की हत्या की आग अभी ठंडी नहीं हुई थी कि ट्रिपल मर्डर ने आग की ज्वाला को और भी अधिक धधका दिया । चौफ़ेरवा गांव में तीन लोगों की हुई निर्मम हत्या न केवल लोगों में दहशत पैदा की है बल्कि पुलिस को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। पुलिस प्रशासन के पास जवाब तो कई हैं लेकिन इन जवाबो से लोग संतुष्ट नजर नहीं आ रहे।
जनपद में जिस तरह से घटनाओं का सिलसिला शुरू है उससे लोगों के बीच भय होना स्वाभाविक है। ऐसा नहीं है कि पुलिस होने वाली घटनाओं का खुलासा न कर पा रही हो एक के बाद एक होने वाली वारदातो का खुलासा भी पुलिस कर रही है। लेकिन बात जब जयराज मानसिंह की हत्या के खुलासे की हो तो यहां के लोग पुलिस की कहानी को पचाने के लिए तैयार नहीं है। इसी कश मक़श के बीच 11मार्च को कोतवाली क्षेत्र के ही चौफेरवा गांव में तीन लोगों की गला रेत कर हुई निर्मम हत्या ने इलाके को दहलाकर रख दिया है। पुलिस हत्या के साथ-साथ आत्महत्या को भी अपनी जांच में शामिल कर खुलासे की कोशिश में है। ट्रिपल हत्या को सनसनीखेज मानकर इलाहाबाद जोन के एडीजी और प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवार वालों से भी बात की और मौजूद पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
पुलिस के सामने जनता के सवाल तो कई है लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं है। ऐसे में राम के नाम पर चलने वाली प्रदेश की सरकार अब जिले को भी राम भरोसे छोड़ दिया है।
✍️नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब
