किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बीती रात करीब 10 बजे गस्त के दौरान रामपुर गांव मोड़ समीप से अंतरजनपदीय शातिर डीजल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 पिपियों में भरा चोरी का 200 लीटर डीजल एवं चोरी करने के उपकरण के साथ-साथ एक कर बरामद किया है। थाना प्रभारी श्री गौतम ने बताया कि पकड़ा गया शातिर गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना अंतर्गत बेलवा गांव का रहने वाला है शातिर का नाम ब्रजेश पासवान पुत्र देवधारी है। कड़ी पूंछतांछ में उसने बताया कि वह ढाबों एवं हाइवे में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी का काम करता है। इसका जनपद के अन्य थानों के अलावा गोरखपुर में आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पकड़े गए शातिर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार, 200 लीटर चोरी का डीजल व कार बरामद
अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार, 200 लीटर चोरी का डीजल व कार बरामद
You May Also Like
More From Author
महाशिवरात्रि को लेकर सीओ बिंदकी ने घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
