फतेहपुर(वीटी)। शहर के ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इनोक्विस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित परीक्षा आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वासिफ हुसैन ने कहा कि विद्यालय को University of Cambridge और University of Oxford की तर्ज पर संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है और उनमें आगे बढ़ने तथा जीतने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर कृष्ण उप्पल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में इनोक्विस्ट का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में इनोक्विस्ट का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में महाशिवरात्रि पर गूंजे शिव भक्ति के सुर
