सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन

फतेहपुर(वी.टी)। शहर के लोधीगंज शिवनगर में सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन हवन-पूजन के बाद संचालक के माता पिता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। हॉस्पिटल संचालक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में कुशल चिकित्सकों द्वारा कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में 10 बेड की व्यवस्था है, जहां जनरल सर्जरी, आर्थो सर्जरी और ईएनटी सर्जरी की सुविधा भी दी जाएगी। अस्पताल में सी-आर्म मशीन, दूरबीन विधि से ऑपरेशन, ईसीजी और एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही गरीब मरीजों का इलाज कम से कम कीमत पर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डॉ. गौरव सिंह, डॉ. हरिओम, डॉ. आशीष मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

More From Author

अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, एसपी ने किया शहर का भ्रमण

भर्ती परीक्षा से पहले डीएम व एसपी ने केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *