फतेहपुर(वी.टी)। उत्तर प्रदेश में 25वें और फतेहपुर में पहला किसना डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया एवं पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह ने किया।इस मौके पर किसना ने कई आफरों की घोषणा करते हुए लोगों का आवाहन किया कि एक बार शोरूम में अवश्य आएं। यह गुणवत्ता विश्वास एवं उत्कृष्ट कारीगरी का नमूना उन्हें देखने को मिलेगा।प्रबंध निदेशक ने कहा कि उनकी टैग लाइन हर घर किसना केवल बताने के लिए नहीं है बल्कि डायमंड हर घर तक पहुंचे इसके लिए हर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर आभूषण बनाए जाते हैं।इसके अलावा उन्होंने विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापों पौधारोपण,गरीबों को भोजन वितरण,ब्लड डोनेशन कैंप,स्वच्छ भारत मिशन के कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।आईटीआई रोड स्थित आउटलेट पार्टनर श्रेष्ठ रस्तोगी एवं रवि नारायण रस्तोगी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि किसना के साथ साझेदारी कर रहे हैं।किसना द्वारा आभूषणों की खरीद,वापसी,मेकिंग चार्ज सहित अन्य ऑफर दिए जाते हैं।अक्षय तृतीया को ध्यान में रखकर अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन ग्राहकों को ज्वैलरी खरीदने में विशेष अवसर प्रदान कर रहा है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- किसना डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
किसना डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
साली को लेकर भाग रहे जीजा ने कार से तीन को कुचला, मौके पर मौत – आरोपी गिरफ्तार
