पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि पार्टी की मजबूती तब उजागर होती है जब कार्यकर्ता मजबूत दिखें
फतेहपुर (वी.टी)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महाअभियान प्रशिक्षण में विकास कार्य भाजपा की कार्य प्रगति 2047 में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य एवं बूथ स्तर पर किस तरह से काम किया जाए का मंथन और संगठन की मजबूती के लिए टीम गठित की जाए । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा सादात स्थित एक मैरिज लान में हुए प्रशिक्षण में पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय दिवस 6अप्रैल स्थापना दिवस 14अप्रैल समरसता दिवस,श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस,समर्पण दिवस एवं सुशासन दिवस की जानकारी दी विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का बखान किया।उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती तब उजागर होती है जब कार्यकर्ता मजबूत दिखें।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में कार्यकर्ताओं ने मन के साथ मेहनत कर पार्टी को मजबूत बनाया और प्रदेश व केंद्र में सरकार बनाने में महती भूमिका अदा की अब समय आ गया है कि 2027 के लिए भी सभी एगजुट हो जाए। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हथगांव मंडल अध्यक्ष गणेश लाल साहू,अलीपुर बहेरा राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।संचालन सौरव अवस्थी एवं संतोष गुप्त ने किया।इस मौके पर विनीत तिवारी,ब्लॉक प्रमुख ऐरायां अनुज प्रताप सिंह,देव शरण द्विवेदी,दीपक सिंह,मनोज सिंह,प्रकाश चंद दीक्षित,गीता देवी, माया देवी,मीरा सिंह,राम भगत वर्मा,आलोक सिंह,ज्योति प्रवीण, विजय लक्ष्मी साहू,पंकज त्रिपाठी, शिवचरण विश्वकर्मा,विकास सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।