फतेहपुर(वी.टी)। शहर के राधानगर क्षेत्र में CP Plus गैलेक्सी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट नीलम कताकी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शोरूम संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर अत्याधुनिक और ब्रांडेड सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कैमरों के माध्यम से लोग अपने घर, दुकान और कार्यालय की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह निश्चिंत रह सकते हैं। कैमरों की तस्वीर बेहद स्पष्ट होती है और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। वर्तमान समय में सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लोग अपने परिवार व व्यवसाय की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। कंपनी भी ग्राहकों को भरोसा दिलाती है कि इन कैमरों को लगाने के बाद वे निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, मोहम्मद आदिल, उत्कर्ष, शिवम, प्रिंस अग्रहरि, अमित श्रीवास्तव, कपिल, अभिनव यादव सहित क्षेत्र के व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- CP Plus गैलेक्सी शोरूम का भव्य उद्घाटन
CP Plus गैलेक्सी शोरूम का भव्य उद्घाटन
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
