फतेहपुर (वी.टी)। खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया रोड पर पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गिरोह के सरगना शोएब कुरैशी के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मौके से 60 भेड़ें, 7 बकरियां, एक तमंचा और 2 कारतूस, एक लोडर, एक पिकअप वाहन और एक स्विफ्ट कार भी पुलिस ने बरामद कर अपने कब्जे में ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला यह गिरोह लंबे समय से पुलिस की नजर में था। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व नेटवर्क की तलाश की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोर गिरोह का सरगना घायल, सात गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोर गिरोह का सरगना घायल, सात गिरफ्तार!
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर
