बहुआ,विजयीपुर के बीडीओ एआर कोऑपरेटिव का वेतन रोकने का आदेश
-जनगणना कार्यों की समीक्षा में डीएम में अधिकारियों को दिए निर्देश
-एसई आईडी जनरेट कर सभी से हिस्सा लेने का किया आवाहन
फतेहपुर(वी.टी)। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारी विजयीपुर,बहुआ तथा एआर कोऑपरेटिव के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।उन्होंने स्व गणना पहचान संख्या एसई आईडी जेनरेट करते हुए सभी का आवाहन किया कि स्व-गणना में हिस्सा लें।
जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों से जनगणना कार्यों की जानकारी ले निर्देश दिया कि ग्राम सभावार जो सूची उप कृषि निदेशक द्वारा उपलब्ध कराई गई है उस सूची के अनुसार सभी एसडीएम लेखपालों के साथ समीक्षा करें।खंड विकास अधिकारी मृतक प्रमाण पत्र संकलित करते हुए सूची तहसीलदार को दें।निर्देश दिया कि कोई भी खंड विकास अधिकारी डीडीएजी को मृतकों की सूची नहीं सौंपेगा।सभी अपनी सूची तहसीलदार को देंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की प्राथमिकता का है इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाए इसमें किसी भी तरह की हीला-हवाली व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके पूर्व जिलाधिकारी ने स्व-गणना पहचान संख्या को जनरेट करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर स्व-गणना करें।उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से भी अपील किया कि इस कार्य में हिस्सा लें। अपने-अपने संस्थानों के माध्यम से लोगों से अपील करें।इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार गुप्त भी मौजूद रहे।
