मानकों के विपरीत संचालित दृष्टि आई केयर सील

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जिले में मानकों के विपरीत और बिना आवश्यक अनुमति संचालित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असोथर कस्बे में चश्मे की दुकान की आड़ में संचालित दृष्टि आई केयर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
पीएचसी प्रभारी शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे प्रतिष्ठान पहुंची और जांच की। जांच के दौरान मानकों के विपरीत संचालन पाए जाने पर टीम ने प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।पीएचसी प्रभारी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। बिना आवश्यक अनुमति अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की भी जांच कराए जाने की मांग की है।

More From Author

आलू किसानों का फूटा गुस्सा, टोल जाम की चेतावनी

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने रेल मंत्री से खागा व बिंदकी रोड में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *