वाहिदपुर बूथ का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नोटिस डिलीवरी व हियरिंग कार्य पर दिए निर्देश

फतेहपुर(वी.टी)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने 241-आयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर स्थित बूथ संख्या-14 का निरीक्षण कर चल रहे नोटिस डिलीवरी और हियरिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा के ईआरओ ने बताया कि भाग संख्या-14 में कुल 617 मतदाता हैं जिनमें लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 48 तथा नो मैपिंग के 24 प्रकरण थे जिन्हें पूर्ण करा लिया गया है। इस प्रकार बूथ पर लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और नो मैपिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा नोटिस डिलीवरी और हियरिंग का कार्य कराया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों की निगरानी की जबकि ईआरओ व ए-ईआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कार्य को पूर्ण कराने में जुटे रहे।

More From Author

महिला उत्पीड़न मामलों की होगी समीक्षा, 9 मार्च को जनसुनवाई

फिट इंडिया महिला सप्ताह के तीसरे दिन नारी सम्मान रैली, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *