आमजन से कांग्रेस सपा का लेना-देना नहीं,सत्ता के लिए तड़प रही है समाजवादी पार्टी-बृजेश पाठक 

रेड क्रॉस भवन का लोकार्पण करते बोले डिप्टी सीएम कहा विधानसभा चुनाव में सोच समझकर लें निर्णय 

-कृषि मंत्री ने कहा किसानों के नुकसान की भरपाई उदारता के साथ करेगी सरकार

फतेहपुर(वी.टी)। रेडक्रॉस भवन का लोकार्पण करने आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रेडक्रॉस साधारण संस्था नहीं है। पीड़ितों,वंचितों की सेवा करना इसका उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि जो भवन यहां बना है इसमें सेवा कार्य ही होगा।उन्होंने कहा कि हर अच्छे कार्य में बाधाएं आती हैं।भगवान राम अगर वन नहीं गए होते तो मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं बनते।सरकार सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। मंच से उन्होंने कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।कहा कि तथाकथित गांधी परिवार का आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है।समाजवादी पार्टी सत्ता के लिए तड़प रही है।2017 के पहले क्या होता था?लोग कट्टे लेकर घूमते थे।खाली प्लाटों में कब्जे किए जाते थे।लोगों का आवाहन किया कि विधानसभा चुनाव आने वाला है।सही गलत का फैसला सोंच समझकर करें। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रेडक्रॉस भवन की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा कार्य सबके वश की बात नहीं है।उन्होंने कहा कि असमय अतिवृष्टि,ओलावृष्टि को वह विभिन्न जनपदों से होते हुए आए हैं और नुकसान को देखा है। जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि किसानों के नुकसान के समय से भरपाई की जाए।सरकार उदारता के साथ किसानों के साथ खड़ी है।राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सेवा करना कठिन काम है। सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। जनपद पिछड़े जनपदों में शुमार है।112 पिछड़े जनपदों में विकास के बल पर फतेहपुर में ऊंची छलांग लगाई है और अब वह तीसरे स्थान पर है।उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री पाठक से जिले के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीटी स्कैन एवं एमआरआई की सुविधा करने की मांग की जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लखनऊ जाते ही इन दोनों सुविधाओं की व्यवस्था वह जल्द से जल्द करा देंगे। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता एवं रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस भवन के निर्माण में सहयोग करने के लिए आभार जाताया तथा सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,कृष्णा पासवान,पूर्व विधायक विक्रम सिंह,आदित्य पांडे,करण सिंह पटेल,रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने माल्यार्पण,अंग वस्त्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह,पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार मौर्य,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष मिश्रा,प्रमोद द्विवेदी, रामप्रताप गौतम,अपर्णा सिंह गौतमअमरनाथ मिश्रा,रामानंद कटियार,अरुण सिंह,सुभाष यदुवंशी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रजिया सुल्तान,पंकज कुमार अवस्थी,अजीत सिंह,संजय श्रीवास्तव,स्मिता सिंह,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,संजय सिंह,प्रेमचंद मौर्य,आरके शुक्ल,सुरेश चंद्र,राम प्रकाश मौर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More From Author

मोटर मैकेनिक का बेटा बना लेफ्टिनेंट

सड़क दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *