फतेहपुर( वंदना टाईम्स)। नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 4 जोधा सिंह नगर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 33 वर्षीय जीतू का शव घर के ठीक सामने स्थित तालाब में उतराता मिला।जीतू शनिवार दोपहर अपने भाई के घर खाना खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।सोमवार सुबह कचरा डालने गईं महिलाओं ने जब तालाब में शव देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- तालाब में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
