फतेहपुर(वी.टी)। शहर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना एवं उनके विद्यालय जीवन की स्मृतियों को यादगार बनाना था। शुभारंभ प्रबंधक नीतीश कुमार व प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने दीप प्रज्वलन और हवन के साथ किया। कहां कि विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहां कि कक्षा 12 के छात्र विद्यालय के गौरव है और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी भविष्य में विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। कक्षा 11 की विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत, नृत्य एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गई । कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा स्कूल में बिताए गए समय व अनुभव को साझा किया । इस दौरान आयोजित मास्टर जेवियर्स और मिस जेवियर्स में अनमोल तिवारी व शिफत को चुना गया। अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह, अनमोल व शिफत बने मास्टर-मिस जेवियर्स
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह, अनमोल व शिफत बने मास्टर-मिस जेवियर्स
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
बाल वाटिका को मिली नई ताकत, ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे’ उत्सव संपन्न
