भाजपा ने शुरू किया दो दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण अभियान!

पहले दिन नगर उत्तरी के बूथ संख्या 66 में भराये गये फॉर्म 06

फतेहपुर(वी.टी)।गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान के द्वितीय चरण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय अभियान शुरू किया गया। प्रथम दिवस जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर फार्म 6 भराकर नये मतदान बढाये गये।नगर उत्तरी के बूथ संख्या 66 में जिलाध्यक्ष द्वारा बड़ी संख्या में नये मतदान बढ़ाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म भरवाया गया।श्री श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के दिशा-निर्देश पर नये मतदाता बनाने को लेकर दो  दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।बृहस्पतिवार को सभी मंडलों के बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में फार्म 06 भरवाये जा रहे हैं। 30जनवरी को भी कार्यकर्ता फार्म 6 को भरवाने के लिए बूथों पर प्रवास करगें।भाजपा कार्यालय में सभी विधानसभाओं में शक्ति केंद्र सह मानिटरिंग प्रतिदिन की जा रही है।जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें एसआईआर अभियान जिला संयोजक मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव धीरू,संजय ‌श्रीवास्तव, शीतला पान्डेय,शरद श्रीवास्तव, शुभम् त्रिपाठी, बलराम द्विवेदी, अंकित गुप्ता, गौरव मिश्रा,प्रवीण सिंह,रवी श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज, दीपक पटेल तनिष्क मिश्रा अंजली पान्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

मांगें न मानी गईं तो 8 मार्च को लखनऊ कूच करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां!

न्यू अलकबीर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, FIR दर्ज कराने की मांग! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *