बृजवासी स्वीट हाउस के खोया में मिलावट, बिक्री पर रोक

बृजवासी स्वीट हाउस से मिठाइयां ना खरीदने की अपील
-जांच में खोया में मिली मिलावट

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। खाद्य सुरक्षा टीम ने आज सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार स्थित बृजवासी स्वीट हाउस का निरीक्षण किया।पूर्व में लिए गए नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद मिल्क फैट के लिए निर्धारित रिफ्रैटोमीटर रीडिंग से भिन्न पाए जाने के कारण असुरक्षित घोषित किया गया।खोया में खाद्य तेल की मिलावट की संभावना है जिसके चलते बृजवासी स्वीट हाउस के संचालक ओम प्रकाश को नोटिस देकर खोया निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगा दी गई।मौके पर खोया नहीं पाया गया 5 किलो दूषित मिठाइयों को टीम ने नष्ट कराया। लोगों से कहा गया है कि बृजवासी स्वीट हाउस अल्लीपुर से खोया एवं खोया से निर्मित मिठाइयां न खरीदें।सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से राजकीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार,अनुराधा कुशवाह मौजूद रहीं।

More From Author

छात्रवृत्ति आवेदन की जारी हुईं तिथियां

डीएम, एसपी, सीडीओ व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *