फतेहपुर जिले में भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खजुहा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) विश्वनाथ पाल को गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि विश्वनाथ पाल ने असोथर विकासखंड में तैनाती के दौरान सरकारी धन का गबन किया था। मामला असोथर विकासखंड की सरकंडी ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच के दौरान सामने आया। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद ग्राम प्रधान, BDO समेत कई अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही ग्राम प्रधान और एक अन्य आरोपी को जेल भेज चुकी है। ताजा कार्रवाई में असोथर थाना पुलिस ने BDO विश्वनाथ पाल को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- फतेहपुर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, खजुहा ब्लॉक के BDO विश्वनाथ पाल गिरफ्तार!
फतेहपुर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, खजुहा ब्लॉक के BDO विश्वनाथ पाल गिरफ्तार!
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज एकजुट, खून से लिखी चिट्ठी!
