फतेहपुर(वी.टी)। ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में सोमवार को गैस रीफिलिंग करते समय एक वैन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वैन धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि गांव में एक वैन में गैस रीफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी वैन आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वैन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- गैस रीफिलिंग के दौरान हादसा, धू-धूकर जली वैन
