फतेहपुर, बिंदकी (वी.टी)। जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों से अधिक संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। भंडारे में बिंदकी कस्बा के अलावा आसपास के तमाम गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बिंदकी कस्बे के निकट खिदिरपुर गांव के समीप जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव में रविवार को मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। रविवार को दिन में करीब 1 बजे से विशाल भंडारे का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। आए हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना की मन्नत मांगी प्रसाद चढ़कर आशीर्वाद पाया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालों में महिलाओं पुरुषों युवाओं बुजुर्गों तथा बच्चों की भारी भीड़ रही। बताया गया कि दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दोनों दिन हवन पूजन किया गया। वार्षिक उत्सव के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर को भव्यता से सजाया गया था। भंडारे में बिंदकी कस्बे के अलावा खिदिरपुर, भवानीपुर , अमेना , जबरापुर, गुलाबपुर, जाफराबाद, शाहपुर , जैनपुर, बसंती खेड़ा, दरियापुर, डीघ तथा छीछा आदि तमाम गांव के हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने मंदिर परिषद में लगे झूलों का आनंद लिया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
दो हत्याओं के बाद तीसरी हत्या ने पुलिस की कार्य शैली पर उठाए सवाल
