फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में पिछले 24 घंटे में शव मिलने का सिलसिला जारी है। किशनपुर थाना क्षेत्र के बाद हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मिली एक युवती के शव का मामला अभी पुलिस के लिए उलझी पहेली बना ही था कि खागा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालक के मिले शव ने पुलिस का सिर दर्द बढ़ा दिया है। ताबड़तोड़ मिलने वाले शवों के बाद जनपद में दहशत का माहौल है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जनपद के खागा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सानी सेमरा गांव के पास तालाब किनारे एक 14 वर्षी बालक का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने जिस शव को बरामद किया है वह खून से लथपथ है। मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक का नाम अंशु पुत्र राम प्रसाद लोध निवासी सेमरा के रूप में हुई है पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। खागा सर्कल के उप पुलिस अधीक्षक दुर्गेश दीप सहित भारी पुलिस बल गांव में मौजूद है।
