तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

फतेहपुर(वी.टी)। शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार दो मासूम सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना राधा नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई साइकिल से जंगल की ओर मां को बुलाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार  बेकाबू ट्रक ने  जोरदार टक्कर मार दी जिससे  दोनों मासूम भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More From Author

शिक्षा मित्र-बीएलओ ने स्कूल में लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप, बेटी की शादी 8 मार्च को

युवती की बलात्कार के बाद हत्या, हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों में दहशत,24 घंटे के अंदर दो हत्याओं को लेकर पुलिस कटघरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *