फतेहपुर(वी.टी)। होली के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था भोजन जन सेवा समिति द्वारा शनिवार को बिरसा मुंडा संस्कार शाला में अध्ययनरत जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ रंगोत्सव मनाकर त्योहार की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, मुखौटे एवं अन्य त्योहार सामग्री वितरित की गई। समिति के सदस्यों ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली और उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। रंगों से सराबोर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरे ताकि कोई भी बच्चा त्योहार की उमंग से वंचित न रहे। कार्यक्रम में नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, राकेश गुप्ता, अंकिता सिंह, रामेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, सुरेश, करन कुमार, शैलेश साहू, अंकित वर्मा, दिलीप यादव, रामनारायण अचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
