फतेहपुर(वीटी)। जिला बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशियों के चयन का सिलसिला शुरू हो गया है। डीबीए हाल में आयोजित संयुक्त सभा में आदर्श अधिवक्ता संगठन ने अध्यक्ष पद पर पूर्व महामंत्री विजय सिंह एवं अनुराग नारायण मिश्र पुत्तन मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया है। खचाखच भरे सभागार में घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से प्रत्याशियों का स्वागत किया। प्रत्याशियों का स्वागत फूल मालाओं से करते हुए अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, हरदीप सिंह, हंसराज सिंह, राजा रणजीत सिंह पटेल, शिवकरण सोनी, राजेश मौर्य, करीम खान, प्रेम शंकर त्रिवेदी,गिरीश द्विवेदी, सुशील मिश्र, मणी प्रकाश दुबे, अनिल तिवारी,रामशरण सिंह, हितेंद्र बहादुर सिंह, सुनील बाजपेई, देवव्रत, अग्निहोत्री, महेश द्विवेदी, महेशकांत त्रिपाठी,शिव प्रकाश मिश्रा, बुद्ध प्रकाश सिंह,अभय सिंह,चंद्रिका सिंह, राजेंद्र भान सिंह, रामशरण सिंह, पीयूष नाथ सिंह, महेंद्र परिहार,महेंद्र सिंह गौर,नीरज मिश्रा, मो.असलम शेर खान,संदीप पांडे, ईश्वर कृष्ण श्रीवास्तव, शाश्वत गर्ग, नितिन त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी,संदीप यादव, रन्नो देवी, हर्षित तिवारी,नेहा वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अध्यक्ष पद पर विजय सिंह व अनुराग नारायण मिश्र को बनाया प्रत्याशी
अध्यक्ष पद पर विजय सिंह व अनुराग नारायण मिश्र को बनाया प्रत्याशी
You May Also Like
More From Author
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्ययोजना बैठक संपन्न
