फतेहपुर(वीटी)। जनपद फतेहपुर से शिक्षा व्यवस्था को बदरंग करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों से स्कूल परिसर में मजदूरी कराई जाती हुई दिखाई दे रही है जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हुसेनगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम का है। वीडियो में छात्र स्कूल परिसर में निर्माण कार्य के लिए ईंट ढोते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे ईंट उठाकर निर्माण स्थल के पास ईट ले जाते दिख रहे हैं। इस घटना ने शिक्षा विभाग की लापरवाही और स्कूल प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने के लिए होते हैं न कि उनसे मजदूरी कराने के लिए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी तक इस मामले में किसी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल, छात्रों से कराई जा रही मजदूरी
शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल, छात्रों से कराई जा रही मजदूरी
You May Also Like
More From Author
खुफिया निगरानी होगी टॉपर देने वाले स्कूलों की
