फतेहपुर- विकास खण्ड विजयीपुर की ग्राम पंचायत बरार के दरियापुर में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन खलियान में हुआ। मुख्य अतिथि उप सचिव भूमि संशाधन विभाग समी अहमद खान ने सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा लोग सिचाई के लिए पानी को तालाब में एकत्रित कर कार्य करें। भूमि संरक्षण अधिकारी अख्तर हुसैन ने योजना के बारे में बताया कि लोग टयूबवेल में ड्रिप सिस्टम से सिचाई करे तो पानी की बरबादी कम होगी। किसानों को लाभ मिलेगा। ईईसी खागा अमित कुमार ने किसानों को मेड़बन्दी व समतली करण के बारे में विस्तार से बताया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने पशुओं को होने वाली बीमारी और बचाव के साथ किन नस्लो के जानवर कितना दूध देगे इस बारे में किसानों को जागरूक किया। उद्यान विभाग निरीक्षक पंकज कुमार ने किसानों को आय बढ़ाने के तौर तरीके बताएं। कृषि रक्षा सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह व प्रभारी विशुन सिंह ने किसानो को सरकारी दुकान से दवा लेने व सही मात्रा में डालने की जानकारी दी। इस मौके पर भूमि संरक्षण विभाग से सतेंद्र पांडेय ब्रजेश विश्वकर्मा,अमित सिंह, लाल चंद साहू, ललित वर्मा,राहुल कुमार, सरोज कुमार,अमर सिंह,अनुराग वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जल संरक्षण व आधुनिक सिंचाई तकनीकों पर किसानों को किया गया जागरूक
जल संरक्षण व आधुनिक सिंचाई तकनीकों पर किसानों को किया गया जागरूक
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
फतेहपुर को मिली 07 नई यूपी-112 स्कॉर्पियो वाहनों को एसपी ने किया रवाना
