फतेहपुर(वीटी)। जिले के बल्दीधाम ग्राम कोढ़ई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ओमराज़ फाउंडेशन द्वारा ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रुद्राभिषेक,जलाभिषेक,सुंदरकांड पाठ,हवन-पूजन और पारंपरिक आल्हा गायन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की।कार्यक्रम में 51मेधावी छात्र-छात्राओं को बलदेवश्री सम्मान” से सम्मानित कर उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी गई।मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा और विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जु भैया ने कहा कि संस्था समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखेगा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- बल्दीधाम में भव्य ग्राम महोत्सव, 51 मेधावी छात्र-छात्राएं ‘बलदेवश्री सम्मान’ से सम्मानित
बल्दीधाम में भव्य ग्राम महोत्सव, 51 मेधावी छात्र-छात्राएं ‘बलदेवश्री सम्मान’ से सम्मानित
You May Also Like
More From Author
ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में इनोक्विस्ट का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
