फतेहपुर(वीटी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर कावडियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही कांवड़ियों एवं परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित एनसीसी,स्काउट गाइड एवं मेला कमेटी के लोग आ रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव के सुलभ दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए व्यवस्थाएं करने में जुटे हैं।नगरपालिका परिषद द्वारा पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया गया।भीड़ इकट्ठा न होने पाए इसके लिए वेरीकेटिंग लगाकर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें लगी रहीं। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें चाहे जितना इंतजार करना पड़े लेकिन बाबा पर उनकी आस्था एवं भरोसा है।जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन से यहां सभी मान्यताएं पूरी होती हैं।मेले में आए श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की।मंदिर के रास्तों में लोगों के द्वारा चाय,पानी एवं स्टाल लगाकर भंडारों का आयोजन किया गया।इस दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। देवीगंज में आयोजित भंडारे में सुशील सिंह कछवाह, राम किशोर यादव, रामशंकर, सोनू गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रिंकू यादव और कंचन सिंह जैसे सेवादारों ने पूरी जिम्मेदारी संभाली। भक्तों को पूरी-सब्जी, बूंदी और हलवे का स्वादिष्ट प्रसाद वितरित किया गया। कलेक्टरगंज में बचपन स्कूल के सौजन्य से भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राधानगर चौराहा में रामा मेडिकल स्टोर द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में अरुणेश गुप्ता,मोहित गुप्ता, अनूप,अनिल बाबा, शिवांशु शुक्ला, नवनीत सिंह और राहुल गुप्ता सहित पूरी टीम ने कुशलतापूर्वक व्यवस्था संभाली।भंडारे में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।आसपास के क्षेत्रों से आए भारी जनसमूह के लिए कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ वितरण कार्य सुनिश्चित किया। आयोजन समितियों ने बताया कि इस पावन पर्व पर सेवा कार्य करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
- Home
- Uncategorized
- सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को भक्तों का लगा तांता
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को भक्तों का लगा तांता
You May Also Like
More From Author
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर थाना समाधान दिवस, 92 प्रार्थना पत्रों में 22 का मौके पर निस्तारण
