फतेहपुर(वी.टी)। धाता थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसला कर ले जाने और बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी अरविंद राय के मुताबिक पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी। कई संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने युवती को खोज निकाला। बरामदगी के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराने व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। आरोपित आमिर निवासी ग्राम मंधावा थाना महेवा घाट कौशांबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- धाता पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत युवती बरामद, आरोपी दबोचा
धाता पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत युवती बरामद, आरोपी दबोचा
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह, अनमोल व शिफत बने मास्टर-मिस जेवियर्स
