फतेहपुर(वी.टी)। ब्लॉक संसाधन केंद्र तेलियानी में शुक्रवार को ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता को सुदृढ़ करना तथा प्री-प्राइमरी स्तर पर बाल वाटिका व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, ईसीसीई एजुकेटर्स एवं नोडल शिक्षकों का संवेदीकरण कर साक्षरता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बाल वाटिका के निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डायट प्रवक्ता संजीव सिंह ने ‘वंडर बॉक्स’ की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। एसआरजी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार कटियार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रभावती गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से विद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। प्री-प्राइमरी नोडल एआरपी अवधेश साहू ने बाल केंद्रित शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला, जबकि एआरपी सुशील कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अजय मिश्र ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अदीप सिंह, नितेश सिंह, तेज सिंह, नोडल शिक्षक ऋचा साहू, राजलक्ष्मी, रंजना वर्मा, गिरीश दुबे, प्रभाकांत दीक्षित, हिना कासिम रिजवी, मनीष यादव, वेद प्रकाश वर्मा, मुकेश, रेशू, अर्चना यादव, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।
