आदर्श अधिवक्ता संगठन के घटक हुए एक प्रत्याशियों के चयन को बनेगी 11 सदस्यीय कमेटी

अध्यक्ष बोले विघटनकारी लोगों ने किया था दिग्भ्रमित 

फतेहपुर(वीटी)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आदर्श अधिवक्ता संगठन (ब्राम्हण) के अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में ब्राम्हण अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न हुई।आदर्श अधिवक्ता संगठन (ब्राम्हण)  अध्यक्ष प्रेमकुमार पाण्डेय ने सभी समर्थक अधिवक्ताओं के साथ बैठक में पहुंच कर विलय की घोषणा की।सर्वसम्मति से तय हुआ कि भविष्य में प्रमोद उपाध्याय व प्रेम कुमार पाण्डेय संयुक्त रूप से ब्राम्हण समाज का नेतृत्व करेंगे।वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पाण्डेय ने समाज व संगठन की एकता पर बल दिया। कहा कि दोनो गुटों की एकता के लिए पॉच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी लेकिन बाहरी लोगों व गैर अधिवक्ताओं द्वारा समाज को विघटित करने के लिए बागी प्रत्याशी घोषित कर दिया जो अत्यन्त निन्दनीय है। बागी प्रत्याशियों को समाज द्वारा किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। दिग्भृमित करके समाज को अलग करने के लिए अध्यक्ष बनाया गया था। विघटनकारी लोग किसी भी वरिष्ठ अधिवक्ता का सम्मान न करके मनमानी करते हैं। वरिष्ठों का सम्मान इसी संगठन में सुरक्षित है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद उपाध्याय व प्रेम कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि पूर्व अध्यक्षगण व पूर्व महामंत्रीगण व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिलाकर  11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो प्रत्याशियों का चयन करेगी जिसके उपरान्त आम सभा बुलाकर दोनो वरिष्ठ अधिवक्तागण सचिव पद के प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर त्रिवेदी, सुशील मिश्र, सुनील बाजपेयी, पूर्व महामंत्री महेशकान्त त्रिपाठी, अनिल कुमार तिवारी, शिवप्रकाश मिश्रा, देववृत अग्निहोत्री, बृजकिशोर शुक्ला, ओमप्रकाश द्विवेदी, संकठा प्रसाद शुक्ला, दिलीप शुक्ला, पियूष पाण्डेय, अनुराग नरायण मिश्रा, नीरज मिश्रा, उमेश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, गिरीश द्विवेदी, सुधीर तिवारी, आदर्श तिवारी, नितिन त्रिपाठी, आदित्य शर्मा, जगदीश पाण्डेय, ध्रुव बाजपेयी, विनोद त्रिपाठी सहित सैकड़ो ब्राम्हण अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व महामंत्री मणि प्रकाश दुबे ने किया।

More From Author

प्लेवे इंग्लिश स्कूल में ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

बाल वाटिका को मिली नई ताकत, ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे’ उत्सव संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *