फतेहपुर(वी.टी)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में हाइडिल कॉलोनी में सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पावर सेक्टर का निजीकरण आम उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों तथा बिजली कर्मियों के हितों के विरुद्ध है।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो बिजली कर्मचारी सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ करेंगे। साथ ही संसद में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल पारित करने की कोशिश पर देशभर में लाइटनिंग एक्शन की चेतावनी दी गई। सभा में आउटसोर्सिंग पर रोक, नियमित पदों पर सीधी भर्ती, आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस मौके पर पंकज कुशवाहा, कमलेश कुमार, रतन मिश्र, अतुल सिंह, रामेंद्र सिंह, सुनील यादव एवं धीरेंद्र पटेल, कीर्ति, सुरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मियों ने भाग लिया।
