महर्षि विद्या मंदिर में दसवीं कक्षा का है छात्र, परेड में लिया था भाग
फतेहपुर(वी.टी )। नई दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में चयनित होने के बाद सभी राज्यों के एनसीसी छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लेफ्टिनेंट जनरल का प्रशस्ति पत्र एवं मिडिल प्राप्त करने वाले महर्षि विद्या मंदिर दसवीं के छात्र/60 यूपीएनसीसी बटालियन कैंडिडेट अभिनव सिंह की सफलता पर एनसीसी शिक्षक रोहित दत्त,बिपिन मिश्रा एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बधाई दी।
