मुराइन टोला हनुमान मंदिर में हुई साप्ताहिक सरस काव्य गोष्ठी
फतेहपुर(वी.टी)।मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले साप्ताहिक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन शिव सागर साहू की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ।काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए शिव सागर साहू ने वाणी वंदना मे पढ़ा कि हे शारदे,अज्ञान हरकर ,ज्ञान जग को दीजिए,सद्भाव की गंगा बहा ,नफरत घृणा हर लीजिए ।। आगे पढा कि भारत में निर्मित हुई चीजें करें प्रयोग,आत्म निर्भरता बढ़े,राष्ट्रोन्नति का योग।। केपी सिंह कछवाह ने पढ़ा कि बढ़ता जाता देश में खतरनाक आतंक,मिलकर करिए खात्मा, रहें सभी निश्शंक।। डा. सत्य नारायण मिश्र ने एक छंद मे पढ़ा कि संसार विषमता से पीड़ित, हो रहा अहर्निश निर्निमेष,अन्यायी -अत्याचारी जन,धर रहे रात-दिन विषम वेश।। हिमांशु कुमार जैसल मुक्तक में पढ़ा कि दूल्हन ने इंतजार में चूड़ी नहीं लिया,वे कह गए थे लौटके कंगन दिलाएंगे, घर भूलकर के सरहद को ही घर बना लिया,कहकर गए थे लौटके हम जल्दी आएंगे। प्रदीप कुमार गौड़ ने काव्य पाठ मे पढ़ा कि मटर मटकती ,सरसों हंसती ,अरहर झांझ बजाती है,चना पोढा़य,आम बौराए, जब वसंत ऋतु आती है।। राम आवातर गुप्ता ने काव्य पाठ में पढ़ा कि मलेशिया की विजिट में पहुंचे हिंद प्रधान,समझौतों से देश का,और बढ़ेगा मान ।। आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने मुक्तक में पढ़ा कि करुणा की अविरल वृष्टि बनो, ममता की कोमल दृष्टि बनो। मेरे भारत के कर्णधार,तुम नव विधान,नव सृष्टि बनो ।। अंत में पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।
