फतेहपुर (वीटी)।थाना हुसैनगंज पुलिस, इंटेलिजेंस विंग एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित 25,000 रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिजीत उर्फ अपजीत पांडेय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से ग्राम रमसाहीपुर, थाना मोहब्बतपुर पइंसा, जनपद कौशाम्बी का निवासी है तथा वर्तमान में थाना नंदनवन क्षेत्र अंतर्गत सागर कॉलोनी, राजनगर बथौड़ा, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) में रह रहा था। अभियुक्त की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में चोरी गैंगेस्टर एक्ट विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव,हुसेनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा सहित हेड कांस्टेबल मनोज मौर्य, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार कुशवाहा, पंकज दुबे सहित पुलिसकर्मी अभिमन्यु सिंह पटेल, बृजेश कुमार यादव, अमन सिंह, राहुल, फूलचंद्र, सुमित यादव, पवन कुमार, जयप्रकाश, राम सिंह, विकास सहित हरीश शामिल रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 25 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
25 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
करुणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में मनाया गया विश्व महिला चिकित्सक दिवस!
