-ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से मिली मान्यता
-_ _पालिकाध्यक्ष,कांग्रेस नेता व व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ_
फतेहपुर(वी.टी)। पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल (बोस) में फेथ सेरेमनी का आयोजन किया गया। फेथ का उदघाटन नगर पालिका चेरयरमैन राजकुमार मौर्य, एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र चौहान,आदर्श व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने फीता काट कर किया। संस्थापक इश्तियाक हुसैन, चेयरमैन सैय्यद वासिफ हुसैन, डायरेक्टर कृष्णा उप्पल, प्रिंसिपल वकील अहमद ने बुकें भेंटकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।अतिथियों ने अध्यापिकाओं की ओर से लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल का मुआयना कर स्वाद चखा। शहर के मशहूर हलवाइयों और बावर्चियों ने भी स्टाल लगाए। जाड़े में कुल्हड़ में चाय की चुस्की भी ली। फन जोन में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी हाथ आजमाया और पुरस्कार जीते। अतिथियों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से लोगों का मिलना जुलना हो जाता है। पिछले दो दशकों में स्कूल ने बहुत ही तरक्की की है। पढ़ाई के साथ खेल, साहित्य, कला और म्यूजिक के क्षेत्र में भी स्कूल के बच्चों का उल्लेखनीय स्थान है। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से मेले में आए लोगों को स्कूल में आयोजित अन्य कार्यक्रमों की भी झलक दिखाई गई। स्कूल के वरिष्ठ टीचरों अफजल, फ़राज़ ,ताहा, ताहिर हसन, जायर रिजवी, ऊबैद, अजहर के साथ सूफिया, जुलेखा, अर्शिया, नायरा, तहजीब, मुस्कान, शबनम आदि की टीम ने सजावट की। देर शाम तक छात्र-छात्राएं और अभिभावक व्यजंनों का लुत्फ लेते रहे। इस दौरान शिक्षिका ताहा,जीनत व एरा रिजवी ने पचास से अधिक लोगो को प्रवेश के लिए फार्म दिए और प्रवेश के बारे में जानकारी दी। फेथ सेरेमनी में अतिथियों के अलावा नूरुल हुदा स्कूल के मोहम्मद उमैर, शादाब अहमद, कफील अहमद, शफीक अहमद,शकील अहमद, जावेद अहमद खान,छात्र नेता हम्माद हुसैन,अहमद उमैर,अरशद नूर अंसारी,ताहिर हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
