_मां भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में हुई दिव्या महा आरती_
फतेहपुर(वी.टी)। नशेमांस से मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण के लिए कटिबंध भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवर श्री की परम पावन जन्मस्थली शक्ति सेवा भवन में दिव्या महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरुवर श्री हुआ माता भगवती के दिव्या जयकारो तथा शंख ध्वनि से किया गया। समापन बेला पर बोलते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरुवार की विशेष कृपा आशीर्वाद स्वरुप 4 अप्रैल को 24 घंटे का विराट अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ प्रदेश स्त्री गुरुवर श्री की जन्मस्थली भद्रवास शक्ति सेवा भवन में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है। टीम प्रमुख शिव शंकर उत्तम ने कहा कि गुरुवर के निर्देशों आदेशों पर चलकर मां की साधना संपन्न कर उनकी यात्रा में तन मन धन समर्पित कर मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। संचालन शिवम त्रिपाठी ने किया। मौके पर अवधेश गुप्ता, अवधेश चौहान,अजय कुशवाहा, मेवालाल, अवधेश त्रिपाठी,राजकुमारी तिवारी, शशि गुप्ता, प्रभा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
